Translate

Thursday, March 9, 2017

फटी हुई चादर

फटी हुई 
चादर

ठण्ड रात थी
उनकी चादर फटी हुई थी,
चादर कंप कंपा रही थी,
कभी इधर-कभी उधर लुढ़क रही थी.
बस सिर्फ चादर फटी हुई थी,
गहरी अँधेरी रात थी,
ठण्ड उससे भी ज्यादा ढीठ थी....
रात जितनी लंबी थी, उससे भी ज्यादा लंबी हो रही थी
चादर फटी हुई थी...
नींद आँखों में होते हुए भी
ठंडे तारों को देख रही थी...
 -
Haresh Parmar 

सामनेवाली खिड़की

सामनेवाली खिड़की

मैं अक्सर अपनी गैलेरी में बैठा करता था.
फूल, बाग़, वृक्ष देखा करता था.
सामने दो-मंजिला मकान था, बिलकुल सामने
उनकी गैलरी भी सामने ही पड़ती थी.
फुल, बाग़. वृक्ष से होती हुई हवा मुझे शुकून देती थी
मैं घंटो वहां बैठा करता था...
एक दिन
सामने की खिड़की खुली
थोड़ी देर एक टक से देखता रहा
धडाम से खिड़की बंद होने की आवाज आई....
अक्सर ऐसा होने लगा...
अब तो जैसे ही मेरा दरवाजा खुलता, मैं चेयर पर बैठता, न बैठता
धडाम से खिड़की बंद होने की आवाज आती.
यह आवाज दिन-ब-दिन बढती जा रही थी...
धड़ाम की आवाज से अब पंची भी थरथर्राते...
एक दिन
जब मैं गैलरी में आया, बैठा
पर कोई आवाज नहीं...
वक्त जैसे सुन्न सा पड़ा रह गया...
मद्धिम सी हवा के जोंको में खिड़की खुली हुई थी
रौशनी से खिड़की जगमगा रही थी....
कोई थी वहां, उनके बाल हवा से जैसे गुफ्तगू रहे थे,
मैंने देखा, देखते ही रह गया
और
मैं उठा, मुड के मैंने अपना दरवाजा ज़ोर से बंद कर दिया
धड़ाम.....

-
Haresh Parmar

मुरझाते फूल

मुरझाते फूल

आपके स्वर्ग हमें नहीं चाहिए
हमें डरना भी नहीं है आपके उस नर्क से
हम छोटे छोटे सपनों लिए आसमान के नीचे
तरोभरी रात में सोनेवाले है...
हा... डर होता है, फुटपाथों पर, बाग़ो-खलिहानों में
मगर जब चांदनी होती है तो मौत का डर कही ओर होता है |
सूरज की रौशनी में जैसे सहज ही फूल खिलते है ...
भूख से तडपे हमारे पेट में
कुछ रोटी मिल जाये, हम फूलों की तरह खिल उठते है |
हमारी ख़ुशी आपकी ख़ुशी से बहुत छोटी है
अहसास है हमें
यह अहसास तब भी होता है
जब हमारे हाथ में आपकी ही तरह रोटी होती है
पर ख़ुशी आपके चेहरे पर नहीं होती
तब हम साम के ढलते सूरज में मुरझाते फूल की तरह कुम्हलाते रहते है
आप चांदनी से नहाई धरती, तारोभरी रात नहीं देख पाते
हमारे अहसास को क्या आप देखोगें ?
हम छोटी खुशियों में खिलते है
हम उन्ही अहसासों से मुरझा जाते है |
- हरेश परमार

मशाल बुझी हुई है ..

मशाल बुझी हुई है ....

कोई फूल मुरझाये
आपको क्या ?
कोई पत्थर पर चढ़ जाए 
आपको क्या ?
क्या कोई इंसान भी जिन्दा है यहाँ
चाँद पर जाने से जैसे
चाँद भी पत्थर हो गया ...
चांदनी हो गई उजाला ...
माफ़ करना मेरे दोस्त !
यहाँ पर कोई तुम्हारी उम्मीद सुनने नहीं आये है
सपने तो ‘पाश’ के समय में भी मरते थे
आज सपनों के साथ इन्सान भी मरता है
पर मशाल मेरी बुझी हुई है ....
-
हरेश परमार

वक्त हमसफ़र है

वक्त बहुत बेवफा होता है
जब कोई होता है पास में
वह दौड़ने लगता है
और जब हम तनहा होते है
उस तन्हाई में वक्त ही साथ होता है...
तन्हाई का सफ़र वक्त के साथ बहुत लम्बा होता है....
वक्त से रहम नहीं, मरहम नहीं...
वक्त हमसफ़र है... और साथी है तन्हाई, इंतजार और
गम को सुनती हुई सुनी दीवारे...
-
हरेश परमार

Wednesday, September 14, 2016

क्रांति का नारा : जय भीम का नारा

'वंचित जनता' में प्रकाशित आलेख आपके सामने प्रस्तुत है 
धन्यवाद

Wednesday, December 9, 2015

Apni Parchhai

अपनी परछाई


कभी जिन्दगी की साम ढलने के वक्त 

कुछ अहसास होता है अँधेरे का
कुछ सुकून सा देता है 
वह पल चहचहाते उड़ते अपने घर को लौटते पंख
कुछ शांत से खड़े, पत्तो को संजोयें पेड़
कुछ वक्त के लिए होता है अहसास
अँधेरा घना होने से पहले
सूरज के डूबने के बाद
कुछ लालिमा आसमान की
देती है सुकून
फिर बढ़ता है अँधेरा
हमें दिखाई देती है परछाई
परछाई बढती है
आगोश में लेती है हमें अपनी ही परछाई
और खो जाता है इन्सान
अपने अंधेरें में....
-
हरेश परमार